[banka][bleft]

बांका : बम विस्फोट में युवक की मौत, कई ग्रामीण भी जख्मी

बांका लाइव ब्यूरो : बांका सदर थाना क्षेत्र के बैसा गांव में उस वक्त होली के रंग में भंग पड़ गया जब एक घर में छिपाकर रखे गए बम में विस्फोट हो गया और इस की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसके गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार देर रात उसकी मौत हो गई।

घटना 2 मार्च शाम की है। ग्रामीणों के अनुसार बम विस्फोट की वजह से गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया जिससे होली की रंगत फीकी पड़ गई। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक जख्मी युवक का नाम लालबिहारी उर्फ चूल्हाय बताया गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए कल रात ही उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

बताया गया कि बम उसने अपने घर में छिपाकर रखा था जिसे इधर से उधर करने के चक्कर में विस्फोट कर गया और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बम धमाके की आवाज सुन ग्रामीण उस ओर दौड़े लेकिन इसी बीच जख्मी के परिवार के एक अन्य युवक ने घर में रखे एक दो बम हटाने के लिए गली में फेंक दिए जिससे वे बम विस्फोट कर गए और दो-तीन ग्रामीण आंशिक रूप से जख्मी हो गए। इससे भगदड़ मच गई और ग्रामीणों में दहशत छा गया। मामले की जानकारी पुलिस को भी दिए जाने की बात ग्रामीणों ने बताई है।

बताया यह भी गया कि बैसा मंझियारा के पास बालू घाट पर दादागिरी स्थापित करने के लिए अक्सर बमों का इस्तेमाल होता है। शायद इसी मकसद से बम घर में छिपाकर रखे गए थे। दरअसल जिसके घर में बम विस्फोट हुआ वह श्रमिक वर्ग का परिवार है। ज्ञात हो कि बालू माफिया घाटों पर अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए गुर्गे के तौर पर श्रमिक वर्ग का ही इस्तेमाल करते हैं।
Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook

No comments :