[banka][bleft]

हादसा : लाश जला कर वापस लौट रहे लोगों का वाहन गड्ढे में गिरा, 5 की मौत 15 घायल


बांका लाइव ब्यूरो (शेखपुरा) : अरियरी प्रखण्ड के डीहा गांव की एक वृद्ध महिला की लाश जलाकर बाढ़ अनुमंडल के गंगा घाट से लौट रहे लोंगो का वाहन लालपुरा गांव के समीप खड्ड में गिर गया। इस हादसे में मृतका के पुत्र सहित 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक घायलों को बाढ़ और पटना के अस्पतालों में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। बताया गया कि डीहा गांव के गणेश मिस्त्री की मां की मौत के बाद उनकी लाश को दाह संस्कार के लिए उमानाथ घाट, बाढ़ सभी लोग एक जीप पर सवार होकर ले गए थे।

उधर रात्रि में लौटने के दौरान लालपुरा, बाढ़ के समीप एक टर्निंग पर वाहन तेज गति में रहने के कारण सड़क किनारे लगभग 35 फीट नीचे खाई में जा गिरा। इस हादसे में मृतका के पुत्र सहित 5 लोगो की मौत हो गई। इस हादसे के बाद गणेश मिस्त्री के घर और पूरे गांव में हाहाकार मचा हुआ है।
Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook

No comments :