बांका के नए एएसपी अभियान बने ओमप्रकाश सिंह, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
बांका लाइव ब्यूरो : ओमप्रकाश सिंह बांका के नए एसपी अभियान बनाए गए हैं। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। एक विभागीय सूत्र के मुताबिक जल्द ही वह यहां पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
ज्ञात हो कि बांका में एएसपी अभियान का पद पिछले डेढ़ माह से रिक्त था। निवर्तमान एएसपी अभियान विमलेश चंद्र झा के स्थानांतरण के बाद से ही इस पद पर किसी पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति नहीं हो पाई थी। विमलेश चंद्र झा का स्थानांतरण मुजफ्फरपुर कर दिया गया था। विगत फरवरी माह में वह यहां से मुजफ्फरपुर चले गए थे। एएसपी अभियान की मुख्य जिम्मेदारी नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई व अभियान, एरिया डोमिनेशन का नेतृत्व एवं संगीन मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी आदि होती हैं।

Post A Comment
No comments :