[banka][bleft]

पंप हाउस की रखवाली कर रहे किसान की हत्या, अज्ञात के खिलाफ FIR

बांका LIVE डेस्क : बांका जिले में  आज शनिवार का दिन अपराध और अपराधियों के नाम रहा. कहीं लूटपाट, कहीं गोलीबारी तो कहीं  हत्या की घटनाओं से बांका जिला शनिवार को दहल उठा. एक घटना में पंप हाउस की रखवाली कर रहे एक बुजुर्ग किसान की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी. घटना बांका जिले के रजौन थाना अंतर्गत महागामा गांव स्थित बहियार की है. पुलिस के अनुसार मृत किसान का नाम केश्वरी सिंह था और उनकी उम्र करीब साठ वर्ष थी. इस मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध रजौन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है लेकिन अब तक ना तो अपराधियों की पहचान हो पाई है और ना ही किसी की गिरफ्तारी.
banka live

जानकारी के अनुसार आज पूर्वाहन करीब 10:00 बजे गांव के लोगों ने पंप हाउस में केश्वरी सिंह को मृत देखा तो इसकी सूचना घरवालों तथा पुलिस को दी. पुलिस के मुताबिक यह पंप हाउस गांव के निरंजन सिंह का है जिसकी निगरानी केश्वरी सिंह के जिम्मे थी और वह वहीं सोया करते थे. पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर गहरे जख्म हैं जिससे समझा जाता है कि उन पर अपराधियों ने धारदार हथियारों से हमला किया था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया. रजौन थाना अध्यक्ष के मुताबिक मामले की सघनता से पड़ताल की जा रही है. जल्द ही हत्यारों की पहचान कर ली जाएगी.
Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook

No comments :