[banka][bleft]

आम के बगीचे में अपराधियों का तांडव, चार रखवालों की पिटाई, एक को गोली मारी

बांका LIVE डेस्क : बांका में अपराधी बेकाबू हो गए हैं. एक के बाद एक उनका खूनी खेल जारी है. कानून और व्यवस्था का कोई खौफ उनके अंदर नहीं रह गया है. फलस्वरुप जिले के आम अमनपसंद लोग दहशत में हैं.
banka live

बांका सदर थाना क्षेत्र के उत्तरी हिस्से में स्थित बांकी गांव के समीप आम के एक बगीचे में अपराधियों ने गत रात्रि जमकर हिंसक तांडव किया. हथियारों से लैस इन अज्ञात अपराधियों ने बगीचे की रखवाली कर रहे लोगों की अंधाधुंध पिटाई की. उन्होंने मारपीट कर चार रखवालों को अधमरा कर दिया. जबकि एक को गोली मार दी. बताया गया कि आम का बगीचा स्थानीय एक बड़े किसान का है, जिसे 4 साल की लीज पर नाथनगर भागलपुर के एक व्यापारी ने ले रखा है. आम की रखवाली के लिए करीब आधा दर्जन रखवाले यहां तैनात किए गए हैं, जिनके साथ यह हादसा हुआ. जख्मी रखवाले को इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया है. गोली उसकी पेट और कनपटी में लगी है. इधर इस घटना के पीछे के कारणों को पुलिस भी अब तक स्पष्ट नहीं कर पाई है और ना ही किसी अपराधी की पहचान या उनकी गिरफ्तारी की जा सकी है.
Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook

No comments :