[banka][bleft]

तेलडीहा में मिनी ट्रक के धक्के से बाइक सवार श्रद्धालु की हालत गंभीर

बांका LIVE डेस्क : जिले के शंभूगंज प्रखंड में स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ तेलडीहा देवी मंदिर में पूजा के लिए आए एक श्रद्धालु युवक की बाइक एक मिनी ट्रक के धक्के से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. इस हादसे में श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शनिवार की है.
banka accidents

बांका तथा मुंगेर जिले की सीमा पर बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड में स्थित तेलडीहा देवी मंडप में प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. शनिवार को भी मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. मुंगेर जिला अंतर्गत लखनपुर (तारापुर) निवासी एक युवक जयकुमार अपनी बाइक से तेलडीहा पूजा करने आया था जहां एक टाटा मैजिक मिनी ट्रक ने उसकी बाइक को धक्का मार दिया. बाइक मिनी ट्रक के धक्के से क्षतिग्रस्त हो गई तथा इस पर सवार जयकुमार भी गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया. उसके बायां पैर तथा रीढ़ की हड्डी में गहरे जख्म हैं. जख्मी युवक को तारापुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. लेकिन वहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. दुर्घटना के बाद मिनी ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया. मिनी ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है.
Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook

No comments :