भारतीय जनता युवा मोर्चा ने झोंकी महाजनसंपर्क अभियान में अपनी ताकत
बांका LIVE डेस्क : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान को लेकर जिले में अपनी संपूर्ण ताकत झोंक दी है. बांका जिले में नवगठित भाजयुमो इकाई की कप्तानी पार्टी के युवा नेता देवाशीष पांडेय उर्फ निप्पू पांडेय को मिलने के बाद वैसे भी संगठन में एक नई ताजगी आ गई है. संगठन ने अपनी गतिविधियां काफी बढ़ा दी हैं.
दो दिन पूर्व भाजयुमो की जिला इकाई की यहां हुई बैठक में भी महा जनसंपर्क अभियान की सफलता में बांका जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहने का संकल्प लिया गया था. जिलाध्यक्ष देवाशीष पांडेय ने इस संबंध में कार्यकर्ताओं का स्पष्ट शब्दों में आह्वान भी किया था. भाजयुमो जिलाध्यक्ष के आह्वान का असर अभियान पर पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भागीदारी के साथ दिखने लगा है.
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष देवाशीष पांडेय उर्फ़ निप्पू पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को जिले के बौंसी प्रखंड अंतर्गत फागा पंचायत के आसपास झरना, पीलवा, कुशमाहा आदि गांवों में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया. ग्रामीणों को उन्होंने भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी. इस संबंध में आवश्यक पत्रक भी उन्हें उपलब्ध कराए तथा पढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करते हुए देश में एक संपूर्ण लोकतांत्रिक एवं विकासपरक शासन पद्धति कायम रखने में अपनी महत्पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करें.

Post A Comment
No comments :