[banka][bleft]

बांका जिले में भाजपा के मंच और मोर्चा प्रमुखों के नामों की हुई घोषणा

Banka Live

बांका LIVE डेस्क : लंबी प्रतीक्षा के बाद ही सही, बांका जिले में भारतीय जनता पार्टी के मंच एवं मोर्चा प्रमुखों के नामों की घोषणा कर दी गई है. यह घोषणा भारतीय जनता पार्टी के बांका जिला अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने की. जिला महामंत्री जय शंकर चौधरी द्वारा जारी सूची के मुताबिक भारतीय जनता युवा मोर्चा की बांका जिला इकाई के अध्यक्ष पद पर इस बार देवाशीष पांडेय उर्फ निप्पू पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी गई है. वह जिले के बौंसी प्रखंड अंतर्गत ललमटिया गांव के निवासी हैं. इससे पहले रंजीत कुमार यादव भारतीय जनता युवा मोर्चा की बांका जिला इकाई के अध्यक्ष थे.

इधर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर जमील अहमद जबकि अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष पद पर मनमोहन दास को मनोनीत किया गया है. इनके अलावा जिले में भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के संयोजकों का भी मनोनयन कर दिया गया है. भारतीय जनता पार्टी के बांका जिला अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र झा, जिला भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर अनुपम गर्ग का मनोनयन किया गया है. वहीं, बुनकर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हाजी ताजुद्दीन, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुमन सिंह, निर्वाचन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भगवती सिंह, शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नवल घोष, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील चटर्जी एवं मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष परमानंद मंडल मनोनीत किए गए हैं.
Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook

No comments :