[banka][bleft]

आंधी-वर्षा से बांका में भारी तबाही, किसान की मौत, आधा दर्जन जख्मी

Banka Live

बांका LIVE डेस्क : लगता है बांका जिले पर प्रकृति की वक्र दृष्टि है. जिले में प्रकृति का प्रकोप और प्राकृतिक आपदाओं का कहर जारी है. बुधवार की शाम यहां आई भीषण आंधी और वर्षा के दौरान जिले में भारी तबाही की रिपोर्ट है.

आंधी-बारिश के इस तांडव में जहां वज्रपात से एक किसान की मौत हो जाने की खबर है, वहीं आधे दर्जन लोगों के विभिन्न हादसों में जख्मी हो जाने की भी सूचना है. जानकारी के अनुसार रजौन प्रखंड के विशनपुर गांव के बहियार में मवेशी चरा रहे एक स्थानीय किसान चंदेश्वरी यादव की आंधी बारिश के दौरान वज्रपात से मौत हो गयी. वहीं बौंसी प्रखंड के मड़वावरण गांव में खेत जोतवा रहे एक किसान कामेश्वर दास भी वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रुप से जख्मी हो गए.

इसी दौरान पंजवारा में तेज आंधी की चपेट में आकर एक टेंपो उलट गई जिससे इस पर सवार दो यात्री घायल हो गए. जबकि वहीं एक घर की दीवार व छप्पर गिरने से दो लोगों के जख्मी हो जाने की खबर है. आंधी वर्षा के दौरान जिलेभर में तकरीबन 100 से ज्यादा बिजली पोल एवं सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए. दो दर्जन से ज्यादा घरों के छप्पर उड़ गए, जबकि दर्जन भर घरों की दीवारें ध्वस्त हो गईं. आंधी से आम की फसल को बेइंतहा नुकसान हुआ है. चालू सीजन में यह पहला मौका नहीं है जब यहां आंधी बारिश में तबाही मचाई हो. पिछले एक माह के दौरान आधी दर्जन बार यहां आंधी पानी में तबाही मचाई है.
Banka Weather

Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook

No comments :