[banka][bleft]

टेक्नो विजन इंटरनेशनल स्कूल, सुल्तानगंज में मनाया गया द्वितीय परिणाम महोत्सव

बांका लाइव ब्यूरो : BGL5 भागलपुर सुलतानगंज के टेक्नो विजन इंटरनेशनल स्कूल कुम्हार गली सुल्तानगंज मे द्वितीय परिणाम महोत्सव मनाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि श्री राजीव भगत s d o w r d भागलपुर थे इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  सुभाष चंद्र दीक्षित एवं श्री महेंद्र भटनागर जी के द्वारा संयुक्त रुप से दिप प्रज्वलित कर किया गया। इस परिणाम उत्सव में  छात्रों ने अपने अपने कौशल और रूचि के अनुसार प्राप्त परिणाम का पारितोषिक एवं प्रमाण पत्र छात्र छात्राओं को  दिया गया।

इसमें विभिन्न विधाओं के लिए जैसे लेखन रंगोली प्रतियोगिता शैक्षणिक वार्षिक परीक्षा फल एवं अन्य प्रकार के शारीरिक एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्र निर्गत किए गए जिसमें स्थानीय नागरिकों के अलावे अभिभावक शिक्षकगण एवं मीडिया के लोग मुख्य रूप से मौजूद थे। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि के साथ-साथ शिक्षकों अभिभावकों एवं निदेशकों के द्वारा किया गया मुख्य संबोधन विद्यालय के प्राचार्य डॉ आलोक दीक्षित के द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अभिषेक कुमार के द्वारा किया गया के साथ सह संचालक  संध्या कुमारी एवं  हरिओम चौधरी के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में कई रंगारंग कार्यक्रम किए गए जिसमें दहेज पर आधारित गीत कव्वाली ग्रुप डांस सोलो डांस आदि बच्चों के द्वारा किया गया इस अवसर पर विद्यालय के सभी निदेशक डॉ अभिषेक कुमार मृदुल भटनागर सौरव सुमन एवं एडमिन श्रीमती प्रवीण भटनागर उपस्थित थे एवं सभी शिक्षकों ने सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook

No comments :