[banka][bleft]

युवती समेत दो महिलाओं के साथ हुई छेड़खानी, आरोपी फरार

banka live

बांका लाइव डेस्क : जिले की एक युवती समेत दो महिलाओं ने गलत इरादे से उनके साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने इस संबंध में थाना में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है. आरोपी फरार हो गए बताये जाते हैं. दोनों मामले जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के हैं. जानकारी के अनुसार अमरपुर थाना अंतर्गत अमरपुर बाजार की एक युवती के साथ एक मनचले ने उस वक्त गलत इरादे से छेड़खानी का प्रयास किया, जब वह शौच के लिए अपने ही घर के बगल में स्थित मकई के खेत में गई थी.

युवक द्वारा की जा रही छेड़खानी का विरोध करते हुए युवती ने जब शोर मचाया तो युवक भाग निकला. उस वक्त मोहल्ले के भी काफी लोग जमा हो गए. मोहल्ले के लोगों ने बात को दबाने की गरज से युवती को एक घर में बंद कर दिया. लेकिन इसकी सूचना पुलिस को मिल गई तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस युवती को अपने साथ थाना ले गई और वहां उसका बयान दर्ज कर मामले की रिपोर्ट दर्ज की. पुलिस की इस मामले में सक्रियता देख आरोपी और उसके घरवाले फरार हो गए हैं.

एक अन्य मामले में इसी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की एक महिला ने अमरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि रात में जब वह अपने घर में अकेली थी तब पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने घर में घुसकर उसके साथ गलत इरादे से जबरदस्ती करने का प्रयास किया. हालांकि शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और वह भाग निकला. अमरपुर थानाध्यक्ष के मुताबिक दोनों मामलों की पड़ताल की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वे फरार हो गए हैं.
Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook

No comments :