[banka][bleft]

बांका जिले के पश्चिमी सीमा क्षेत्र में सक्रिय कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

बांका लाइव डेस्क : बांका जिले के पश्चिमी सीमावर्ती इलाके में सक्रिय अपराधी कपिलदेव यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बेलहर पुलिस के मुताबिक इलाके में लिटरा नाम से कुख्यात कपिल देव की तलाश पुलिस को जिले के बेलहर, सूईया तथा मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्रों में हुए कई अपराधिक मामलों में थी. थानाध्यक्ष आर के सिंह ने बताया कि हाल ही में बेलहर क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा कई निर्माण एजेंसियों से लेवी मांगे जाने की शिकायतों के सिलसिले में पुलिस सर्च अभियान चला रही है. इसी सिलसिले में पुलिस दल जब बेलहर थाना क्षेत्र के सरदारा जंगल के रास्ते गुजर रही थी, तब वहां पहले से मौजूद एक संदिग्ध युवक पुलिस की गाड़ी देख भागने लगा. युवक जंगल की ओर भाग रहा था. पुलिस ने आशंका होने पर उसका पीछा किया. काफी दूर खदेड़ने के बाद अंततः बेलहर तथा जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित नदी किनारे एक झोपड़ी से उसे धर दबोचा गया. पकड़े जाने के बाद युवक की पहचान शातिर अपराधी कपिलदेव यादव के रुप में की गई. वर्ष 2007 और 2016 में बेलहर तथा सुईया थाना क्षेत्र में हुए कई लूटकांड में वह आरोपी रहा है. पुलिस के मुताबिक नक्सलियों से भी उसकी मिलीभगत होने की आशंका है, जिसकी जांच की जा रही है. निर्माण एजेंसियों से नक्सलियों के नाम पर लेवी मांगे जाने के मामलों में उसकी संलिप्तता को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है.
banka live

Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook

No comments :