[banka][bleft]

जानकर हैरान रह जाएंगे आप : उपले की मचान पर थी शराब की दुकान

bihar lequr banka

बांका लाइव डेस्क : पैसे की लालच में ना.. लोग जाने क्या-क्या जुगाड़ लगा देते हैं. लालच हो जाए तो लोग सही-गलत और ऊंचे-नीचे का भाव भूल जाते हैं. जिले के बाराहाट तथा धोरैया प्रखंडों की सीमा पर स्थित रामपुर गांव में मंगलवार को सबेरे जब पंजवारा पुलिस ने छापामारी की तो कुछ इसी तरह के मामले का रहस्योद्घाटन हुआ.

दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामकोल गांव में काफी दिनों से शराब का अवैध कारोबार चल रहा है. एक कारोबारी झारखंड क्षेत्र से चोरी छिपे शराब लाकर इसे अपने गांव तथा आसपास के क्षेत्रों में खपा रहा है. सूचना की जांच के बाद पुष्टि होने पर पंजवारा थानाध्यक्ष विमल कुमार ने मंगलवार को सबेरे सशस्त्र बल के साथ रामकोल गांव पर धावा बोला. थानाध्यक्ष विमल कुमार के अनुसार इसी गांव के भुलेंद्र यादव के घर तलाशी के दौरान झारखंड में निर्मित 200ml के 105 पैकेट शराब बरामद किए गये.

थानाध्यक्ष ने बताया कि भुलेंद्र यादव ने शराब को उपले यानी गोबर के गोइठे की एक मचान में छिपा रखा था. खरीदार के आने और हर तरह से उसकी पड़ताल हो जाने के बाद उसे इसी मचान से निकालकर शराब थमाई जाती थी. इसके बदले ग्राहक से मनमाना राशि वसूल की जाती थी. थानाध्यक्ष के मुताबिक इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है. ज्ञात हो कि रामकोल गांव पंजवारा थाना क्षेत्र में बिहार- झारखंड के बॉर्डर से कुछ ही दूरी पर अवस्थित है.
Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook

1 comment :

  1. नीचे पान की दुकान ऊपर गोरी का मकान गाना तो सुने थे, मगर आज सुनने को मिला नीचे उपले की मचान ऊपर मदीरे की दुकान...😄😄😄

    ReplyDelete