[banka][bleft]

झारखंड में श्रमिकों के बच्चों के लिए खुलेंगे खेल स्कूल : मंत्री राज पलिवार

bankalive

बांका लाइव डेस्क : झारखंड प्रदेश के देवघर में मई दिवस मजदुर सम्मान दिवस के रूप में आयोजित किया गया. इस मौके पर एक भव्य समारोह आयोजित हुआ जिसमें झारखंड के श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री राज पलिवार ने मज़दूर कल्याण की कई योजनाओं की घोषणा की. इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि श्रमिक अपना निबंधन करा कर सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं. उन्होंने कहा कि 1 मई से मजदूरों को प्रतिमाह मिलने वाली पेंशन राशि में भी बढ़ोत्तरी की गई है. मंत्री ने कहा कि सरकार मजदूरों के बच्चों के लिए खेल स्कूल खोलने की योजना पर विचार कर रही है. इन स्कूलों में उनके बच्चे अपनी प्रतिभा को बेहतर निखार देकर झारखंड और देश का नाम रौशन कर सकते हैं. कार्यक्रम में कई प्रमुख अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद थे.

Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook

No comments :