[banka][bleft]

सशक्त भारत के निर्माण के अभियान में जुटी है भाजपा : विकास सिंह


बांका LIVE डेस्क : आज बांका जिला अंतर्गत कटोरिया प्रखण्ड के बसमत्ता पंचयात में बूथ नम्बर-10 तथा 84 मध्य विद्यालय फट्टापाथर के समीप भारतीय जनता पार्टी द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया. इस चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष बलराम सिंह ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह कटोरिया पूर्वी मंडल के प्रभारी ब्रज किशोर सिंह, जिला महामंत्री जयशंकर चौधरी, जिला प्रवक्ता पुरुषोत्तम ठाकुर ने शिरकत की.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से 19 सदस्यीय बूथ समिति बनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही जिला इकाई टीम द्वारा महाजनसंपर्क अभियान बिभिन्न बूथों एवम गांव में, जिसमें फट्टापाथर, बरनपुर, मैदानडीह, कमलपुर, तेजपुर, खुट्टाबाड़ी आदि स्थानों में चलाया गया. इस मौके पर जिला अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य 'मेरा घर- भाजपा का घर' कार्यक्रम के तहत बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करना है, ताकि एक सशक्त राष्ट्र निर्माण के साथ साथ पूरे देश में भाजपा की सरकार बने.

ज्ञात हो कि पूर्व नियोजित केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत का कार्यक्रम रद्द हो गया है, जिसकी जानकारी जिला प्रवक्ता पुरुषोत्तम ठाकुर ने दी. साथ ही आगामी 14 जून को 'सबका साथ- सबका विकास' कार्यक्रम बांका के टाउन हॉल परिसर में आयोजित किया जाना तय किया गया है, जिसमें केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जाएगी. इस मौके पर जयकांत सिंह, कसमस हेम्ब्रम, कपिलदेव हेम्ब्रम, पप्पू कुमार, आशुतोष कुमार, नारायण सोरेन, ज्ञानबीर सिंह, गोपाल सिंह, आंनद सिंह, बिष्णु प्रसाद सिंह, कमलेश्वरी सिंह, अर्जुन सिंह, गुड्डू यादव, बबलू हेम्ब्रम, चेतन सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.


Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook

No comments :