[banka][bleft]

सांसद निशिकांत दुबे ने की NPCC चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा

Nnishikant Dubey | bankalive

बांका LIVE डेस्क : देवघर में सांसद निशिकांत दुबे की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में ख़ास तौर पर केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई.
जिला में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में पाई जा रही गड़बड़ी की शिकायत को गंभीरता से नहीं लेने के लिए सांसद द्वारा एनपीसीसी (National Projects Construction Corporation limited) के चेयरमैन और निदेशक के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई.
देवघर में लघु सिंचाई विभाग द्वारा चेक डैम निर्माण और तालाब जीर्णोद्धार की योजनाओं को लेकर मिल रही भारी अनियमितता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सांसद द्वारा सभी दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा की गई.
पंचायत स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित कर विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने की पहल को संतोषप्रद बताते हुए सांसद ने इस वर्ष सितम्बर-अक्टूबर माह से स्वयं पंचायतों में बैठक कर सरकार की विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग करने की बात कही.
देवघर में बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए सांसद द्वारा टीडीएम कार्यालय दुमका से पुनः देवघर स्थानांतरित करने के लिए सम्बंधित विभाग को पहल करने का निर्देश दिया गया. बैठक में उपायुक्त, जिला परिषद् सदस्य सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे.
bankalive

Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook

No comments :