[banka][bleft]

बैंक ऑफ इंडिया की अमरपुर शाखा ने क्यों जला दिए हजारों एटीएम कार्ड

बांका LIVE डेस्क : बैंक ऑफ इंडिया की अमरपुर शाखा ने शुक्रवार को हजारों एटीएम कार्ड जलाकर नष्ट कर दिए. आज इन जलाए गए ATM कार्ड में से सैकड़ों अधजले कार्ड स्थानीय लोगों ने बैंक शाखा के सामने देखे तो हंगामा मच गया.
banka live

इस हंगामे से बैंक के शाखा प्रबंधक बैकफुट पर दिखे. उन्होंने मीडिया कर्मियों से भी इस खबर को बहुत तूल न देने की गुजारिश की. अलबत्ता उन्होंने यह भी कहा कि ये ATM कार्ड बैंक में बहुत दिनों से रखे पड़े थे. इन्हें आउट लिस्ट कर इन्हें नष्ट करने का निर्णय लिया गया. यह कोई बहुत गंभीर मामला नहीं है. हालांकि स्थानीय लोगों, जिनमें बैंक के ग्राहक भी शामिल हैं, को बैंक की इस दलील पर भरोसा नहीं हो रहा. ग्राहक बैंक के इस कारोबार को संदेह की नजर से देख रहे हैं. बैंक के ग्राहकों द्वारा इस मुद्दे पर कई तरह के सवाल भी उठाए जा रहे हैं.
banka live

स्थानीय लोग तो यह भी आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि कुछ माह पूर्व नोटबंदी के दौर में बैंक शाखा द्वारा बड़े पैमाने पर फर्जी अकाउंट्स और उनसे जुड़े ATM कार्ड तैयार किए गए होंगे जो अब अनुपयोगी होने के बाद जला दिए गए हैं. ये ATM कार्ड बैंक ऑफ इंडिया की अमरपुर शाखा से महज सौ गज की दूरी पर सड़क की दूसरी ओर जलाए गए हैं. ATM कार्ड जलाए जाने का मामला फिलहाल बैंक और मीडिया तक ही सीमित है. हालांकि इस मामले की जांच कर बैंक की इस गतिविधि पर् से रहस्य का पर्दा उठाने की मांग कई लोगों ने शुरू कर दी है.
Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook

No comments :