[banka][bleft]

पुलिस चौकी व स्कूल भवन उड़ाने के मामले का आरोपी पूर्व नक्सली गिरफ्तार

Belhar Banka

बांका LIVE डेस्क : पुलिस चौकी तथा स्कूल भवन उड़ा देने एवं हथियारों की लूट जैसे मामलों के आरोपी पूर्व नक्सली अघोर सिंह को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया. बेलहर पुलिस ने बुधवार को सबेरे उसे उसके बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलिया कुमरी पंचायत के मल्हातरी गांव स्थित घर से गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ अदालत से गिरफ्तारी वारंट तथा कुर्की-जब्ती का आदेश जारी था. बेलहर पुलिस के मुताबिक अघोर सिंह भागलपुर जिला अंतर्गत अकबर नगर थाना पुलिस कैंप पर हमला कर हथियार लूट लेने तथा बेलहर के गेरुआ विद्यालय को डायनामाइट से उड़ा देने आदि जैसे मामलों में नामजद अभियुक्त था. वह पहले भी गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है. अघोर सिंह जमानत पर था, लेकिन उसे कोर्ट से हाजिर होने की नोटिस जारी हुई थी. जमानत के बाद वह फिर कभी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ. फलस्वरूप उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट और कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया गया. इसी आदेश के तामिले पर अघोर सिंह को आज सुबह पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. कड़ी अभिरक्षा में उसे भागलपुर भेज दिया गया है. ज्ञात हो कि अघोर सिंह का घर मल्हातरी बांका तथा जमुई जिले की सीमा पर स्थित बेलहर प्रखंड के नक्सल प्रभावित तेलिया कुमरी पंचायत अंतर्गत बगधसवा क्षेत्र में है.
Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook

No comments :