[banka][bleft]

एक मामले में गवाही देने कोर्ट में पेश हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे

Nishikant Dubey

बांका LIVE डेस्क : एक मामले में सूचक की ओर से गवाही देने के लिए आज गोड्डा (झारखंड) के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे देवघर के एक सत्र न्यायालय में उपस्थित हुए. जानकारी के अनुसार वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के समय दर्ज मारपीट और अभद्र व्यवहार के एक मामले में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे देवघर के ADJ पंचम रवि रंजन के न्यायालय में बतौर गवाह हाजिर हुए.

अभियोजन के अनुसार घटना 5 मार्च 2009 की है, जब निशिकांत दुबे अपने समर्थकों के साथ जसीडीह स्टेशन पहुंचे थे. तभी इनके समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प हो गई थी. बाद में इनके समर्थक विष्णुकांत झा द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कराया गया था जिसमें आठ लोगों को नामजद किया गया था. इन नामजद आरोपियों में मधुपुर (देवघर) के वर्तमान भाजपा विधायक और झारखंड के श्रम एवं नियोजन मंत्री राज पलिवार का नाम भी शामिल है. आज गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कोर्ट के समक्ष इस मामले में अपना बयान दर्ज कराया.

Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook

No comments :