[banka][bleft]

हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर लूट लिए 55 हजार कैश व लाखों के जेवरात

banka live

बांका लाइव डेस्क : देवघर के जसीडीह थाना अंतर्गत गायत्री नगर में बीती रात बंगाली पंडित के घर लगभग आधा दर्जन की संख्या में आये हथियारबंद अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर जम कर लूटपाट की. अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखा कर लाखों के जेवरात सहित लगभग 55 हज़ार कैश की लूट कर ली. घर की मालकिन शोभा देवी के अनुसार बीती रात लगभग 2 बजे मुख्य दरवाजे के ग्रिल का ताला तोड़ कर अपराधी घर के अंदर दाखिल हो गए और घर के सभी लोगों को पिस्तौल की नोक पर कब्जे में ले लिया. अपराधियों ने घर की महिला को पिस्तौल और चाकू का भय दिखा कर आलमीरा खुलवाया और उसमें रखे सभी जेवरात और कैश ले कर आराम से पैदल ही निकल गए. घटना के बाद से पूरा परिवार भयभीत है. पुलिस के अनुसार उन्हें सुबह घटना की जानकारी घरवालों द्वारा दी गई. पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है. हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी या अपराधी गिरोह की पहचान नहीं हो पाई है. देवघर की SP के विजयलक्ष्मी ने कहा कि पुलिस पूरी तत्परता से अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही है. जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा और कड़ी करने का भी आदेश दिया है.
Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook

No comments :