[banka][bleft]

महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 2019 के चुनावों की तैयारी

bankalive

बांका LIVE डेस्क : झारखंड भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति की बैठक देवघर में आयोजित की गई है. दो दिवसीय इस बैठक में भाजपा महिला राष्ट्रीय मंत्री संगीता मणि, प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, झारखंड की कल्याण मंत्री लुईस मरांडी सहित झारखंड में पार्टी संगठन से जुडी सैकड़ों महिलायें शिरक़त कर रही हैं.

कार्य समिति की बैठक में उठाये जाने वाले मुद्दों की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि बैठक में पार्टी द्वारा खास कर महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. महिला कार्यकर्ताओं को सरकार की इन योजनाओं से जन- जन को अवगत कराने का आग्रह किया जायेगा.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के प्रखर चिंतक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी इस वर्ष मनाई जा रही है. महिला सदस्यों को उनके सिद्धांतों से अवगत कराते हुए उनके बताये मार्गों पर चलने के लिए प्रेरित किया जायेगा. पार्टी में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जायेगा. एक सवाल के जबाब में महिला प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2019 के चुनाव के लिए महिला कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुट जाने का भी आग्रह किया जायेगा. सम्मलेन के समापन सत्र में कल महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के शामिल होने की संभावना है.
Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook

No comments :